{"_id":"669c0fb40497eec8a30aa153","slug":"roorkee-two-kanwariyas-died-and-one-injured-in-a-road-accident-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee : सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत और एक घायल, हरिद्वार जा रहे थे तीनों गंगाजल लेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee : सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत और एक घायल, हरिद्वार जा रहे थे तीनों गंगाजल लेने
Sun, 21 Jul 2024 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:58 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मुंडियाकी गांव के पास पीछे से एक ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा file
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए बाइक से जा रहे तीन कांवड़ियों में से दो की सड़क हादसे में मौत हो गई है। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव पैतृक गांव के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मुंडियाकी गांव के पास पीछे से एक ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि हादसे में मानवेन्द्र निवासी बहादुरपुर रहचोई कोतवाली छर्रा जिला बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश और अमित (28) निवासी ग्राम कमौना थाना छतारी जिला बुलंदशहर की मौत हो गई।
विज्ञापन
अमित की बुआ का बेटा बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मानवेन्द्र दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। अमित दादरी में नौकरी करता है।