फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee district not found blooming lotus

रुड़की जिले में नहीं खिल पाया कमल

Tue, 31 Jan 2017 10:34 PM IST
बसंत कुमार रुड़की।
बसंत कुमार रुड़की। Updated Tue, 31 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की ओर से रुड़की को सांगठनिक दृष्टि से पृथक जिला तो बना दिया, लेकिन पार्टी आज तक इस जिले में कमल नहीं खिला पाई। पार्टी की ओर से जितने भी चुनाव सिंबल पर लड़े गए उनमें एक भी सीट उसके हिस्से में नहीं आई, जबकि पार्टी के हिस्से में नगर निकाय एवं विधानसभा की सीटें हरिद्वार की अपेक्षा अधिक आती हैं। इससे भाजपा रुड़की जिले में इस बार तीसरे चुनाव में जीत हासिल करने को बेचैन है।
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान ने पार्टी की मजबूती के लिए हरिद्वार जिले को दो भागों में बांटा हुुआ है। इसके तहत रुड़की और हरिद्वार को अलग-अलग जिला बनाया गया है। रुड़की में छह विधानसभाएं (भगवानपुर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा और पिरानकलियर) शामिल की गई हैं। हरिद्वार जिले में पांच विधानसभाएं (हरिद्वार शहर, हरिद्वार ग्रामीण, रानीपुर, ज्वालापुर और लक्सर सीट) शामिल की गई हैं। वर्ष 2009 में बने रुड़की जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष राजेश सैनी को बनाया गया था, लेकिन जिला बनने के बाद वर्ष 2012 में हुए चुनाव में पार्टी सभी छह सीटों पर हार गई थी। वर्ष 2013 में हुए नगर निकाय के चुनाव में भी पार्टी चारों खानें चित्त हुई। रुड़की नगर निगम समेत पार्टी मंगलौर नगर पालिका और लंढौरा नगर पंचायत में से एक भी सीट अपनी झोली में नहीं डाल पाई। सांगठनिक जिला बनने पर कई कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनने का मौका तो मिल गया, लेकिन भाजपा को इसका कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिला। इस बार पार्टी फिर छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन अब देखना यह होगा कि उसके प्रत्याशी क्या गुल खिलाते हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में भी मिली निराशा
वर्ष 2011 में हुए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी समर्थित एक प्रत्याशी जीत पाया था। बीते जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भी पार्टी दो सीटों पर परचम लहरा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में हर बार पार्टी जीती चुनाव
रुड़की से अलग होकर रह गया हरिद्वार जिला हर चुनाव में भाजपा की विजयी पताका लहराता रहा। वर्ष 2012 के चुनाव में पार्टी की ओर से हरिद्वार जिले में पांचों सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा वर्ष 2013 के नगर निकाय के चुनाव में पार्टी ने नगर निगम हरिद्वार एवं लक्सर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed