फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee Connection of Punjab Arms Suppliers

पंजाब के हथियार सप्लायरों का रुड़की कनेक्शन से खलबली

Wed, 21 Jul 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Connection of Punjab Arms Suppliers
पंजाब में पकड़े गए बदमाश की ओर से रुड़की में हथियारों की सप्लाई करने का खुलासा होने के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग में खलबली मच गई है। पुलिस और खुफिया विभाग गंभीरता से मामले की जांच कर रहा है। हालांकि, इस मामले में पंजाब पुलिस ने अभी तक स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं साधा है।
विज्ञापन

पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने दो दिन पूर्व एक बदमाश को कार के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पास अवैध हथियार बरामद हुए थे। पूछताछ में बदमाश ने बताया था कि वह पंजाब जेल में बंद एक गैंगस्टर के कहने पर हथियार सप्लाई करता है। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि हथियारों की सप्लाई रुड़की में भी होती है। उसने कई बार रुड़की में हथियारों की सप्लाई की है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को लगी तो खलबली मच गई। पुलिस और खुफिया विभाग ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पता लगाया जा रहा है कि हथियारों के सप्लायर का रुड़की में किन लोगों से संपर्क है। साथ ही जेल में बंद रुड़की के बदमाशों के गुर्गों की पुलिस और खुफिया विभाग कुंडली खंगाल रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं साधा है। ऐसे में माना जा रहा है कि पंजाब पुलिस गोपनीय तरीके से कभी भी रुड़की पहुंचकर कार्रवाई कर सकती है। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पंजाब पुलिस ने भी इस मामले में कोई संपर्क नहीं किया है। फिर भी स्थानीय स्तर पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed