फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rohini Nakshatra and Sarvartha Siddha Yoga being made on full moon day

रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्ध योग बना रहा पूर्णिमा स्नान को खास

Sun, 29 Nov 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rohini Nakshatra and Sarvartha Siddha Yoga being made on full moon day
लक्सर। 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर रोहिणी नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। संपूर्ण मास में स्नान, तुलसी, विष्णु की पूजा और गंगा के किनारे दीपदान का महत्व बताया गया है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक दिन में दो बजकर 26 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी।
विज्ञापन

30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मैया और तुलसी के पास दीप जलाने से महालक्ष्मी की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप भारद्वाज और पीयूष भटनागर ने बताया कि इस दिन किए जाने वाले दान पुण्य समेत कई धार्मिक कार्य विशेष फलदाई होते हैं। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर भगवान विष्णु का कामत्स्य अवतार हुआ था। दूसरी मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव ने त्रिपुरासुर का वध भी किया था। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक भरणी अथवा रोहिणी नक्षत्र का संयोग यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्राप्त हो जाए तो वह विशेष फलदाई होता है, इसलिए यह पूर्णिमा बेहद फलदाई है। इस दिन स्नान, ध्यान, पूजा, यज्ञ और अनुष्ठान किए जाने पर उसका दुगना फल प्राप्त होता है। उनके मुताबिक पूर्णिमा पर सत्यनारायण व्रत एवं कथा सुनने का भी बड़ा महत्व है। श्रद्धा और भक्ति के साथ यह कार्य किया जाए तो मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन उपवास भी किया जाता है। इसके लिए सुबह जल्द स्नान करके कार्तिक पूर्णिमा व्रत कथा करनी चाहिए और विधि विधान से पूजा पाठ कर दान आदि भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed