{"_id":"6193c994ce2d8a681b4be293","slug":"robbery-firing-on-the-basis-of-weapons-on-chicken-farm-roorkee-news-drn3962418103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म पर हथियारों के बल पर डकैती, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी फार्म पर हथियारों के बल पर डकैती, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्गी फार्म पर हथियारबंद पांच बदमाशों ने फार्म मालिक को बंधक बनाकर दो लाख की डकैती कर डाली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। साथ ही धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने फार्म मालिक की तहरीर पर पांच बदमाशों के खिलाफ डकैैती की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर निवासी अहसान का गांव से थोड़ी दूरी पर मुर्गी फार्म है। सोमवार की रात वह फार्म पर मौजूद थे। इस बीच कार से पांच हथियारबंद बदमाश मुर्गी फार्म पर पहुंचे। बदमाशों ने हथियारों के बल पर फार्म मालिक को बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग भी की। साथ ही हथियारों के बल पर अलमारी में रखे दो लाख रुपये लूट लिए और धमकी देकर फरार हो गए। फार्म मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। फार्म मालिक ने पुलिस को बताया कि वह बदमाशों को पहचानते हैं और पांचों हरियाणा के रहने वाले हैं। साथ ही पुलिस को तहरीर दी। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जितेंद्र, राकेश, सोनू, सुरेंद्र व राजकुमार उर्फ राजू निवासी गांव कुलतार जिला कैथल हरियाणा के खिलाफ डकैती और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घटना की जांच कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।