फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Robbery by holding watchman and elderly couple in scrap warehouse

स्क्रैप गोदाम में चौकीदार और बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर डकैती

Sun, 15 Sep 2019 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Robbery by holding watchman and elderly couple in scrap warehouse
हथियारबंद सात बदमाशों ने शुक्रवार देर रात एक स्क्रैप गोदाम में बुजुर्ग दंपति और चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने दंपति को कमरे में बंद करने के बाद चौकीदार के हाथ बांधकर तीन घंटे तक कहर बरपाया और फरार हो गए। इसके बाद पास में ही स्थित दूसरे गोदाम में भी डकैती की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में सीओ रुड़की व कलियर एसओ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी ली। गोदाम मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर निवासी अय्यूब का कलियर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर स्क्रैप गोदाम है। इसमें कबाड़ समेत बड़ी संख्या में तांबे का सामान रखा है। गोदाम पर उनके ससुर इदरीश (करीब 53), सास फरीदा (करीब 45) निवासी साहिबाबाद, नौकर दाऊद (35) निवासी जौरासी रहते हैं। शुक्रवार रात करीब दो बजे सात हथियारबंद बदमाशों ने गोदाम की दीवार में सेंध लगाई और अंदर जा घुसे। बदमाशों ने छत पर सो रहे नौकर दाऊद को उठाया और नीचे ले जाकर उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद कमरे के अंदर सो रहे दंपति को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बंद कमरे का ताला खुलवाया और वहां रखी करीब 40 हजार की नकदी उठा ली। बदमाशों ने दंपति और नौकर के चार मोबाइल भी ले लिए। महिला के कान के कुंडल, पाजेब, पति से 1500 रुपये छीन लिए। गोदाम के अंदर रखा करीब डेढ़ कुंतल तांबा समेत अन्य सामान भी भर लिया। तीन घंटे गोदाम खंगालने के बाद नौकर के हाथ खोलकर दंपति के साथ कमरे में बंद कर फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने स्क्रैप गोदाम के बगल में ही इंतजार निवासी पीरपुरा के हार्डवेयर के गोदाम में भी सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन गोदाम की दीवार से सटाकर सामान रखा होने के कारण वे सेंध नहीं लगा पाए और फरार हो गए। उधर, कमरे में बंद दंपति, नौकर खिड़की पर रखे कूलर को हटाकर बाहर निकले और मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, एसओ अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। तब तक गोदाम मालिक अय्यूब समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने दंपति और नौकर से घटना की जानकारी ली। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश में सीआईयू और पुलिस की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed