{"_id":"611fe5348ebc3e799f4ad377","slug":"rld-will-contest-on-all-seats-ratan-lal-roorkee-news-drn388016528","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी रालोद: रतन लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी रालोद: रतन लाल
रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की पत्रकार वार्ता के दौरान नवनियुक्त युव?
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
रुड़की। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल लखेड़ा ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए अगर क्षेत्रीय दल उनके साथ गठबंधन करना चाहेंगे तो इस बारे में भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रतन लाल लखेड़ा ने कहा कि उत्तराखंड में जंगलराज है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पहाड़ के जिलों में स्कूल हैं, लेकिन शिक्षक नहीं हैं। अस्पताल हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं हैं। अस्पताल के कार्य एएनएम देख रही हैं। इस दौरान उन्होंने हरमीत सिंह को राष्ट्रीय लोकदल युवा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पार्टी संगठन को प्रदेश में मजबूत करने का काम करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और स्व. अजीत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर आदित्य कुमार, कृष्ण पाल सिंह, मोरध्वज सिंह, जय कुमार, संदीप मलिक, देवपाल राठी, काजी चांद, वीरेंद्र देवरानी, विजेंद्र सिंह, अजय कुमार, मुकेश धीमान, योगेंद्र सिंह, विकेश बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।