{"_id":"60f5b0668ebc3e79ae03f5c9","slug":"rivers-overflow-due-to-rain-panic-due-to-fear-of-flood-roorkee-news-drn384964467","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से नदियां उफनाईं, बाढ़ की आशंका से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से नदियां उफनाईं, बाढ़ की आशंका से दहशत
विज्ञापन
दो दिन से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश के चलते एक बार फिर से गंगा और सोलानी नदियां उफान पर आ गईं। लगातार बारिश से इन नदियों किनारे बसे गांवों के ग्रामीण बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। सोमवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया। सोलानी नदी का जलस्तर भी लोगों को डरा रहा है। तटबंध के ऊपर से पानी हस्तमौली गांव की तरफ आने से ग्रामीणों में दहशत है।
सोमवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 292.40 मीटर रिकॉड किया गया, जो चेतावनी रेखा 293 मीटर से लगभग आधा मीटर नीचे था। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा नदी में आया बाढ़ का पानी टूटे तटबंध से क्षेत्र के डुमनपुरी, कलसिया, बालावाली, गिद्धावाली, पोडोवाली, बादशाहपुर, इदरीशपुर, शेरपुर बेला और उत्तर प्रदेश के रामसहारवाला व हिम्मतपुर बेला गांव की कृषि भूमि पर फैलना शुरू हो गया है। उधर, बारिश के चलते सोलानी नदी भी उफान पर आ गई है। हस्तमौली के पास नदी का पानी तटबंध को पार कर गांव की तरफ बढ़ने लगा हैै। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से मिट्टी से भरे बोरे रखकर तटबंध की मरम्मत कराई। सिंचाई विभाग के ईई डीके सिंह ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया है। बारिश को देखते हुए ग्रामीणों से एहतियात बरतने की अपील की गई है। तहसील प्रशासन की ओर से भी गंगा, बाणगंगा और सोलानी नदियों के जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है। प्रशासन ने बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से नदी किनारे न जाने की अपील की जा रही है।
--
बाढ़ राहत चौकियों पर अलर्ट रहने के निर्देश
नदियों का जलस्तर बढ़ने पर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को माडाबेला और बालावाली गांव में बनाई गई बाढ़ राहत चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। एसडीएम ने बताया कि दोनों बाढ़ राहत चौकियों पर सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए हैं। बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी है। नदियों के जलस्तर पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
--
गंगा नदी से इन गांव को है बाढ़ से खतरा
डुमनपुरी, कलसिया, बालावाली, गिद्धावाली, पोडोवाली, बादशाहपुर, खानपुर, इदरीशपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी खुर्द, चंद्रपुरी कलां, उत्तर प्रदेश के रामसहारवाला और हिम्मतपुर बेला।
--
सोलानी नदी से इन गांवों पर मंडराया खतरा
ढाढेकी, मोहम्मदपुर, मथाना, करणपुर, सहीपुर, सिकंदरपुर कलां, सिकंदरपुर खुर्द, आब्दीदीपुर, यहियापुर, हस्तमौली, आलमपुरा, शाहपुर, मदारपुर, प्रह्लादपुर, खानपुर, जोगावाला, मोहनावाला डेरा, दाबकी खेड़ा।