{"_id":"61893741a8ff6529f843fd36","slug":"rihan-and-tannu-threw-the-farthest-ball-roorkee-news-drn39551864","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला फेंक में रिहान और तन्नु अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला फेंक में रिहान और तन्नु अव्वल
विज्ञापन
रुड़की हरिद्वार रोड स्थित कोर कालेज परिसर में आयोजित खेल महाकुंभ में विजेता खिलाड़ियों के साथ व?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल महाकुंभ के तहत कोर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोला फेंक में जहां रिहान और तन्नू ने बाजी मारी तो वहीं 800 मीटर दौड़ में मुकुल सैनी और इकरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और नकद धनराशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
सोमवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल और शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कोर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती हैं। ब्लॉक और न्यायपंचायत स्तर पर प्रतियोगिताओं से उन खिलाड़ियों को सामने आने का मौका मिलता है, जिन्हें अवसर की तलाश होती है। खेलकूद में प्रतिभाग करने से मानसिक के साथ ही शारीरिक विकास भी होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप खंकरियाल ने कहा कि सरकार इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों के हित में कर रही है। इसलिए खिलाड़ियों को मैदान में आकर अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को अब जिला और फिर प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। कोर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. बीएम सिंह ने कहा कि खेल महाकुंभ का आयोजन बच्चों में नई ऊर्जा संचारित करता है। ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी प्रतिभाएं दिखाने का मौका मिलता है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, खंड विकास अधिकारी एसपी थपलियाल, खेल समन्वयक अंजेश, राजीव कुमार शर्मा, रविराज, संजय वत्स, प्रदीप कुमार, समीर शर्मा, राजेंद्र सैनी, पंकज त्यागी, पूनम अरोड़ा, मनजीत राणा, अमरपाल, सुबोध नैन, हेमा भारद्वाज, श्रद्धा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
अंडर-21, गोला फेंक : सिद्धार्थ चौधरी और तनीषा राघव प्रथम, वंश और संध्या गिरि द्वितीय, प्रबल प्रताप व अन्नया अरोड़ा तृतीय।
अंडर-21, 800 मीटर दौड़ : अमन जोशी व पायल प्रथम, विकेश कुमार व कनिका त्यागी द्वितीय और सागर व लवलीन यादव तृतीय।
अंडर-21, 1500 मीटर दौड़ : शुभम कुमार व पायल प्रथम, अमन जोशी व कनिका त्यागी द्वितीय और गौरव कुमार व अंजलि तृतीय।
अंडर-14, गोला फेंक : रिहान चौधरी व तन्नु शिखा प्रथम, आदित्य व नंदिनी द्वितीय और वंश व समीक्षा तृतीय।
अंडर-14, लंबी कूद : मुकुल व नर्गिस प्रथम, सुधांशु व अंजलि द्वितीय और गौरव व अंजलि तृतीय।
अंडर-14, 800 मीटर दौड़ : मुकुुल सैनी व इकरा प्रथम, पियुश सैनी व तानिया द्वितीय और शिवम व देविका तृतीय।
अंडर-14, 1500 मीटर दौड़ : शिवम व आराधना प्रथम, पियुश सैनी व देविका द्वितीय और हिमांशु व मानसी तृतीय।