फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rigged mid-day meal, order to register case

मिड डे मील में धांधली, केस दर्ज कराने के आदेश

Tue, 17 Mar 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rigged mid-day meal, order to register case
पिरान कलियर के एमजीएफएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ मिड डे मील में धांधली के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्थानीय अधिकारियों ने केस दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य से धांधली किए जाने की जांच होने के बाद रिकवरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

पिरान कलियर के एमजीएफएम इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के कार्यकाल के दौरान मिड डे मील में धांधली की शिकायत की गई थी। इसके बाद मामले की जांच कराई गई थी। बताया जा रहा है कि जांच में सामने आया था कि मिड डे मील में धांधली हुई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी। इसके बाद आरोपी प्रधानाचार्य से रिकवरी भी हुई थी। वहीं इसके बाद प्रधानाचार्य को अनिवार्य सेवानिवृत्त भी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को जिले पर आदेश मिले हैं कि आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराया जाए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने केस दर्ज कराने के लिए तहरीर देने की तैयारी कर ली है। इसके बाद आरोपी पर केस दर्ज होगा। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि इस बाबत आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed