फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Reward declared on the killers, attachment notice imposed on the house

किसान की हत्यारोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Wed, 22 Dec 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Reward declared on the killers, attachment notice imposed on the house
किसान की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही आरोपियों पर एक-एक हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की है। वहीं, पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बालावाली निवासी किसान ऋषिपाल की करीब एक सप्ताह पूर्व बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर कलसिया गांव निवासी अरुण, मोनू, सोनू, चंद्रपाल और आशीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, इस मामले में परिजनों ने डीजीपी अशोक कुुमार से शिकायत की थी। डीजीपी ने मामले की जांच सीओ मंगलौर पंकज गैरोला को देने के आदेश दिए थे। साथ आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने की बात कही थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार की ओर से एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही पांचों आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed