फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Revealed the theft in the temple, two arrested

मंदिर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Revealed the theft in the temple, two arrested
मंगलौर। बृहस्पतिवार की देर रात को गंगनहर पुल स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से ताला तोड़कर मूर्ति व अन्य सामान चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अजय शर्मा ने एक अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने गंगनहर पुल स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर लड्डू गोपाल की मूर्ति सिंहासन सहित, घंटा और शेषनाग की पांच मूर्तियां चोरी कर ली हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर परिसर में चोरी करने वाले चोर राजबाहे के पास बैठ कर सामान का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई लड्डू गोपाल की मूर्ति एक घंटा और शेषनाग की पांच मूर्तियां बरामद कर लीं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रोहित उर्फ ढोला निवासी नजरपुरा और प्रियांशु उर्फ अंशुल निवासी मोहल्ला मानक चौक बताए हैं। चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शहजाद अली, कांस्टेबल मनीष, मेराज आलम, प्रवीण और रमेश नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed