फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Restrictions in front of enthusiasm

उत्साह के आगे फीके पड़े प्रतिबंध, देर रात तक आसमां रहा रोशन

Sun, 15 Nov 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Restrictions in front of enthusiasm
रुड़की। दीपावली पर पटाखों को लेकर प्रशासन की गाइडलाइन का लोगों पर कोई असर नहीं दिखा। आतिशबाजी के लिए तय की गई दो घंटे की समयसीमा से पहले और बाद तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। वहीं, पटाखा दुकानदारों का कहना है कि भले ही देर रात तक पटाखे छुड़ाए गए हों, लेकिन इस बार कम कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

दीपावली पर प्रदूषण और कोरोना के मद्देनजर जिलाधिकारी की ओर से पटाखा छोड़ने के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी। इसके तहत रात आठ से दस बजे के बीच ही आतिशबाजी होनी थी, लेकिन लोगों के उत्साह के आगे प्रतिबंध फीके पड़ गए और शहरवासियों ने देर रात तक पटाखे छोड़े। यही नहीं, शनिवार को दीपावली पर सुबह से ही पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी थी। इसके बाद शाम छह बजते ही पटाखों का शोर भी बढ़ने लगा। रात नौ से दस बजे के बीच हर तरफ आसमान रंगीन दिखाई दिया। कई जगहों पर रात दो बजे तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। इससे प्रदूषण का स्तर भी सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ गया। दूसरी ओर, पटाखा कारोबारियों का कहना है कि इस बार पिछली दीपावली के मुकाबले कम कारोबार हुआ है। पटाखा कारोबारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कुछ दुकानदारों के यहां बड़ी मात्रा में पटाखे बिके हैं, जबकि अधिकांश दुकानदारों के यहां काफी कम बिक्री हुई है। अनुमान है कि रुड़की में इस बार पर ढाई से तीन करोड़ के पटाखे ही बिके हैं, जबकि पिछली दिवाली को पांच करोड़ से अधिक की बिक्री हुई थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने बताया कि लोगों पर काफी हद तक अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है। सभी जगहों पर मॉनिटरिंग संभव नहीं थी। पॉश इलाकों में नजर रखी गई, जहां सीमित पटाखे छुड़ाए गए हैं। त्योहार के बाद जो भी पटाखा छोड़ेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed