फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   restaurant fire due to cylinder leak

सिलिंडर लीक होने से रेस्टोरेंट में लगी आग, भगदड़

Fri, 25 Mar 2022 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
restaurant fire due to cylinder leak
रुड़की सुनहरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : ROORKEE
सिलिंडर लीक होने से एक रेस्टोरेंट में आग लग गई जिससे कर्मचारियों और अन्य लोगों में भगदड़ गई। उन्होंने बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रुड़की के सुनहरा रोड पर प्रवीण कुमार निवासी थाना धर्मपुर, देहरादून हाल निवासी सुनहरा रोड का रेस्टोरेंट है। शाम करीब साढ़े पांच बजे रेस्टोरेंट में कर्मचारी और मालिक काम कर रहे थे जबकि कुछ लोग खाने आए थे। इस बीच अचानक एक गैस सिलिंडर लीक हो गया और आग लग गई। आग तेजी से भड़कती देख सभी ने बाहर निकलकर जान बचाई। साथ ही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से काउंटर, कुर्सी, मेज, बिजली वायर, पाइप आदि सामान जलकर खराब हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम में लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, प्रदीप लाल, संदीप कुमार, सुनील कुमार, हरिश्चंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed