फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Remembering those who sacrificed for Uttarakhand

प्राणों का बलिदान देकर बनाया उत्तराखंड अलग प्रदेशि

Wed, 10 Nov 2021 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Remembering those who sacrificed for Uttarakhand
रुड़की ढंडेरा स्थित अशोक नगर में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक ? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। उत्तराखंड स्थापना दिवस पर शहर से लेकर देहात तक और विभिन्न सामाजिक संगठनों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही तो वहीं स्कूल-कॉलेजों में अनेक प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस दौरान उत्तराखंड राज्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बीएसएम इंटर कॉलेज में उत्तराखंड स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान उत्तराखंड राज्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद छात्रों के बीच निबंध, वाद-विवाद, गंगा क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनवाने के लिए अनेक लोगों ने अपना बलिदान दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड का इतिहास पौराणिक है। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक रैली निकालकर जनजागरण का कार्य किया। बेहतर कार्य का प्रदर्शन करने पर एनसीसी कैडेटों को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार प्रिंस कुमार, द्वितीय पुरस्कार विवेक और तृतीय पुरस्कार लखन पाल को दिया गया। निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में सेतु त्यागी प्रथम, दीपांशु द्वितीय और वासुदेव सिसोदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अशोकनगर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में विद्यालय के स्टाफ ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से 21वां उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया। विद्यालय प्रधानाचार्य व समिति संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज के दिन उत्तराखंड राज्य का सूर्य उदय हुआ था। कार्यक्रम में प्रबंधक महेश चंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सतीश नेगी संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह खड़ायत आदि मौजूद थे। कैंट बोर्ड स्कूल में भी राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर यूपीएससी पास करने वाली सदफ चौधरी रहीं। इस मोके पर सुभाष सिंह, रविंद्र राय, अरुण कुमार, अमरीष कुमार, आशीष, मोनिका, कमल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
लंढौरा। चमन लाल महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय, शिखर विश्नोई, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, मन्नू, कृतिका, ज्योति, जाह्नवी, मनीषा, तरन्नुम आदि मौजूद रहे। वहीं नारसन कस्बे में स्थित विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज में उत्तराखंड स्थापना दिवस पर एनएसएस स्वयं सेवकों व एनसीसी कैडेटों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सालार ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड स्थापना दिवस की जानकारी दी। वहीं राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज में भी राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी
लक्सर। राजकीय डिग्री कॉलेज भुरनी खतीरपुर में उत्तराखंड का स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्राचार्य डॉ. छाया चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर बच्चों के बीच मेरे सपनों का उत्तराखंड विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्र आजम अली प्रथम, रिया रानी दूसरे और हुमा परवीन तीसरे स्थान पर रही। वहीं भगवानपुर ब्लाक सभागार में राज्य स्थापना दिवस पर एसडीएम ने नए मतदाताओं को वोटर कार्ड बांटे। उन्होंने 10 लोगों को स्वामित्व कार्ड भी दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार जसपाल सिंह राणा, लेखपाल विनित कुमार आदि मौजूद रहे। सुल्तानपुर के शिक्षा राज इंटर कॉलेज में उत्तराखंड सामान्य ज्ञान, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस दौरान वेद प्रकाश सैनी, धर्मदास, करुणा, शानू भट्ट, विश्वास, सचिन कुमार आदि अध्यापक-अध्यापिकाओं ने सहयोग किया है।

राज्य गठन में कई लोगों ने दी कुर्बानी
खानपुर। खानपुर के भगवान शंकर इंटर कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन मे बहुत लोगों ने कुर्बानी दी है। हमें राज्य को देश का सिरमौर बनाने के लिए सभी को मिलकर अथक प्रयास करने होंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार, विकास धीमान, विमलेश कुमार शास्त्री, राकेश कुमार व सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed