फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Remembering former Prime Minister Indira Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद

Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Remembering former Prime Minister Indira Gandhi
रुड़की में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
नेहरू स्टेडियम स्थित कार्यालय में कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक और संचालन महामंत्री श्रवण गोस्वामी ने किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि पूरे विश्व में इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने पूरे विश्व में भारत को सर्वोच्च स्थान दिलाकर देश का सम्मान बढ़ाया था। पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने मजबूत शासन देकर देश को स्वावलंबी बनाने में हर तबके को देश की विचारधारा के साथ जोड़ा। पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि इंदिरा गांधी एक निडर महिला थीं। देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

महिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि विश्व में इंदिरा ने महिलाओं को गौरवान्वित किया है और सम्मान दिलाने का काम किया है। इस अवसर पर प्रो. डीपी सैनी ने कहा कि आज देश को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर गर्व है। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी, हंसराज सचदेवा, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, सुभाष सरीन, उमेद गाजी, श्रवण गोस्वामी, मकसूद हसन, राशिद कुरैशी, पंकज सिंघल, विशाल शर्मा, सुभाष सैनी, सुशील कश्यप, सीताराम शर्मा, सलीम सलमानी, कमलेश कुमार, भूषण त्यागी, पंकज सोनकर, अनुज गोस्वामी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed