फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Relief from sunshine, cold winds increased difficulties

धूप खिलने से मिली राहत, पर ठंडी हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

Fri, 28 Jan 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine, cold winds increased difficulties
रुड़की में शुक्रवार को निकली धूप के बाद सिविल लाइंस बाजार में निकले लोग। - फोटो : ROORKEE
करीब 15 दिन बाद निकली चटक धूप से लोगों को राहत तो मिली लेकिन साथ में चली शीतलहर ने ठिठुरन को कम नहीं होने दिया। सुबह-शाम क्षेत्र में कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र में करीब 15 दिन से लगातार मौसम खराब है। धूप नहीं निकलने से लोगों को हाड़कंपाती सर्दी का सामना करना पड़ रहा था। सुबह-शाम घना कोहरा और दिन में सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। वहीं कोहरे से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई थी। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घर से बाहर निकलने में लोग परहेज करते दिख रहे थे। बीच में तीन दिन हुई बारिश ने लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दी थी। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे तक घना कोहरा दिखाई दिया। हालांकि नौ बजे तक कोहरा छटने लगा था और धूप खिलने लगी। धूप से लोगों को काफी राहत मिली। ऐसे में लोगों ने घरों की छतों, पार्कों, खुले स्थान पर बैठकर धूप का आनंद लिया। बाजारों में भी दिन में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ ज्यादा दिखाई दी। हालांकि कुछ देर बार ही शीतलहर चलनी शुरू हो गई। दोपहर करीब दो बजे चली तेज हवा ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी। करीब चार बजे के बाद धूप के कम होते ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी। वहीं दिनभर चली शीतलहर के चलते शाम को ठंड अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed