फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Relief from sunlight, drizzle increased coolness

धूप से राहत, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक

Thu, 16 Jan 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Relief from sunlight, drizzle increased coolness
बृहस्पतिवार को धूप के कारण लोगों को राहत मिली, लेकिन दोपहर को आसमान में बादल छा जाने के साथ ही धूप गायब हो गई। वहीं हल्की बूंदाबांदी के कारण लोगों का ठंड से बुरा हाल रहा। इसके बाद शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, वहीं रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दिन निकलते ही आसमान ने कोहरे की चादर ओढ़ रखी थी। इस कारण लोगों का ठंड से बुरा हाल था। इस कारण हाईवे पर वाहनों को लाइटों के सहारे चलना पड़ रहा था। वहीं चालकों को वाहन चलाने में बेहद सावधानी बरतनी पड़ रही थी। दोपहर करीब ग्यारह बजे तक आसमान से कोहरा पूरी तरह से छठ गया और आसमान में अच्छी धूप निकल गई। इसके चलते लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली। वहीं अधिकतर लोगों ने घरों से बाहर निकलकर रोजमर्रा के काम किए, लेकिन करीब एक घंटे के बाद ही आसमान से धूप गायब हो गई। इसके बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। करीब डेढ़ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर बाद बूंदाबांदी रुक गई। इसके बाद देर शाम तक आसमान में बादल मड़राते रहे। इसके बाद देर शाम तक रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण बृहस्पतिवार को दोपहर बाद चहल-पहल सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। बूंदाबांदी के बाद ठंडक में भी बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed