{"_id":"69c4255797d5730d560030bf","slug":"record-recovery-of-rs-22-lakh-in-the-camp-roorkee-news-c-5-1-drn1027-930781-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शिविर में 22 लाख की रिकॉर्ड वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शिविर में 22 लाख की रिकॉर्ड वसूली
विज्ञापन
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में 25 मार्च को आयोजित विद्युत बिल जमा कैंप में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहां अब तक की सबसे अधिक करीब 22 लाख रुपये की नकद वसूली की गई।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पूर्व में 10 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी। इसके लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी कराई गई थी। साथ ही 25 मार्च 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में विशेष कैंप लगाकर बकाया बिल जमा करने की अपील की गई थी।
एसडीओ सचिन सचदेवा और जेई पवन सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया चल रहा था लेकिन बार-बार अपील के बावजूद भुगतान नहीं हो रहा था। इसके बाद विभाग ने सख्ती अपनाते हुए चेतावनी जारी की जिसका असर देखने को मिला।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार जैसे ही यह खबर 25 मार्च 2026 को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। उसके बाद कैंप में बिल जमा करने वालों की लंबी लाइन लग गई। पूरे दिन चले कैंप में करीब 22 लाख रुपये की नकद वसूली हुई। जेई पवन सक्सेना ने यह भी बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पहले ही काटे जा चुके हैं उनमें से कुछ लोग चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे हैं।
ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 28 मार्च 2026 को एक बार फिर सुल्तानपुर नगर पंचायत कार्यालय में विद्युत बिल जमा करने के लिए कैंप लगाया जाएगा। विभाग ने सभी बकायेदारों से समय रहते बिल जमा करने की अपील की है ताकि कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।