फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Recommendation of 20 lakh fine on stone crushers

स्टोन क्रशर पर 20 लाख के जुर्माने की संस्तुति की

Thu, 29 Jul 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of 20 lakh fine on stone crushers
भगवानपुर (रुड़की)। तहसीलदार ने बुग्गावाला क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध खनन सामग्री पकड़ी है। उन्होंने एसडीएम को जांच रिपोर्ट भेजकर स्टोन क्रशर स्वामी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

एसडीएम को लंबे समय से बुग्गावाला क्षेत्र के स्टोन क्रशरों पर अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। लोगों का आरोप था कि स्टोन क्रशरों पर अवैध खनन सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। बुधवार देर रात तहसीलदार सुशील कुमार सैनी तहसील प्रशासन की टीम के साथ बुग्गावाला स्थित एक स्टोन क्रशर पर पहुंचे। टीम को देखकर स्टोन क्रशर स्टाफ में हड़कंप मच गया। इस दौरान तहसीलदार ने स्टोन क्रशर पर पड़ी खनन सामग्री की जांच की। साथ ही क्रशर के दस्तावेजों से मिलान किया। इस दौरान टीम को स्टोन क्रशर पर एक गड्ढा मिला, जहां बड़ी मात्रा में खनन सामग्री एकत्र की गई थी। टीम ने गड्ढे की पैमाइश की। साथ ही उससे संबंधित दस्तावेज मांगे तो स्टोन क्रशर संचालक नहीं दिखा पाए। तहसीलदार ने बताया कि अवैध खनन सामग्री का भंडारण पाए जाने पर स्टोन क्रशर संचालक पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट बनाकर एसडीएम स्मृता परमार असवाल को सौंप दी है।
विज्ञापन

--
रास्ते में खनन सामग्री उड़ेलकर भाग रहे चालक को पकड़ा
बुधवार देर रात तहसीलदार टीम के साथ क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध खनन सामग्री से भरी मिलीं। टीम ने चालकों से खनन सामग्री के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर टीम ने चारों ट्रैक्टर और ट्रालियों को कब्जे में लेकर चालक के साथ बुग्गावाला की ओर आने लगे। इसी बीच एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली में भरी सारी बजरी अचानक तहसीलदार की गाड़ी से पहले सड़क के बीच उड़ेलकर रास्ता बंद कर दिया। उनकी गाड़ी पीछे फंसी रह गई और चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। किसी तरह बजरी के बीच से गाड़ी निकाली गई और काफी दूर पीछा करने के बाद टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक सहित पकड़ लिया और चारों को बुग्गावाला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर लेखपाल संजय सैनी, रमेश चंद आदि मौजूद रहे। तहसीलदार सुशील कुमार सैनी का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed