{"_id":"620e5e7bb8ae747cda14f855","slug":"ration-card-getting-online-even-after-elections-roorkee-news-drn4043145193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को फिर राश्नकार्ड ऑनलाइन कराने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को फिर राश्नकार्ड ऑनलाइन कराने का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का शोर थमने के बावजूद तहसील स्थित खाद्य पूर्ति विभाग में राशन कार्डों को ऑनलाइन करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। आए दिन बड़ी संख्या में लोग राशनकार्ड ऑनलाइन करवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है।
खाद्य पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड ऑनलाइन करने का काम चुनावी आचार संहिता लगने के बाद ही बंद हो गया था। जबकि, विभाग में आए दिन 80 से 120 लोग राशन कार्ड ऑनलाइन करवाने पहुंच रहे थे। हर फरियादी को चुनाव के बाद आने की बात कही जा रही थी। इसके अलावा कार्ड में यूनिट जुड़वाने से लेकर नया बनवाने, अन्य त्रुटियों के लिए भी लोग कार्यालय पहुंच रहे थे और निराश लौट रहे थे। 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। इसके बाद लोगों को लगा कि अब कार्यालय में काम शुरू हो जाएंगे तो लोग कार्ड ऑनलाइन करवाने फिर से पहुंचने लगे, लेकिन यहां आकर लोगों को फिर निराशा हाथ लग रही है। अब भी कार्ड ऑनलाइन करने का काम शुरू नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार को रामपुर से पहुंचीं फातिमा और रज्जो ने बताया कि बड़ी मुश्किल से यहां तक रिक्शा कर कार्ड ऑनलाइन करवाने आए थे। अब अधिकारी दस मार्च के बाद आने की बात कह रहे हैं। वहीं, सतीश कुमार और मेहराज का कहना था कि उन्हें अपने कार्ड में यूनिट जुड़वानी थी। अधिकारी बाद में आने की बात कहकर टाल रहे हैं। लोगों की शिकायत थी कि बिना कार्ड ऑनलाइन करवाए डीलर राशन देने से इनकार कर देते हैं। उधर, मामले में खाद्य पूर्ति इंस्पेक्टर सुधीर त्रिपाठी का कहना है कि अभी चुनाव तो संपन्न हो गए हैं, लेकिन चुनाव के काम में विभाग का पूरा स्टाफ लगा है। ऐसे में अन्य काम कर पाना संभव नहीं है। इसलिए लोगों से दस मार्च के बाद ही आने को कहा जा रहा है।