फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   rape settled by mutual agreement

आपसी सहमति से दुष्कर्म का मामला निपटाया

Thu, 04 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 04 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
rape settled by mutual agreement
rape - फोटो : demo pic

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के बाद मामला रफा-दफा कर दिया। समझौते के तहत आरोपी पक्ष को चार लाख रुपये पीड़ित पक्ष को देने हैं। वहीं पुलिस मामले में पंचायत होने की पुष्टि करते हुए समझौते की जानकारी से इनकार कर रही है। पुलिस मामले में अब युवती के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


लक्सर कस्बे के समीप बसे एक गांव में आठ दिन पहले एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म होने का मामला सामने आया था। परिजनों ने युवती के रिश्ते के चाचा पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी पक्ष समझौता करने के लिए पीड़ित पक्ष पर दबाव बना रहा था जिसमें पांच दिन पहले गांव में घंटों तक पंचायत भी चली थी। तब पीड़ित पक्ष ने  समझौते से इनकार कर दिया था। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद फैसला हो गया है जिसके तहत आरोपी पक्ष को पीड़ित पक्ष को चार लाख रुपये देने हैं।  
विज्ञापन


एसएसआई जहांगिर अली का कहना है कि गांव में मामले को लेकर पंचायत होने की सूचना मिली थी, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार के फैसले की सूचना पुलिस के पास नहीं है। जल्द ही मामले में पीड़ित युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed