फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rape of girl by giving her intoxicants, threat to make video viral

Roorkee News: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

Tue, 11 Nov 2025 05:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Rape of girl by giving her intoxicants, threat to make video viral
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर का बिजली बिल जमा करने के लिए लक्सर ऊर्जा निगम कार्यालय गई थी। वापसी के दौरान गांव के पड़ोसी युवक ने उसे अपने साथ गांव चलने का प्रस्ताव दिया। युवती के अनुसार, युवक उसे बहाने से एक रेस्टोरेंट में ले गया और नींबू पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन


होश आने पर उसने खुद को एक होटल के कमरे में नग्न अवस्था में पाया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed