{"_id":"58cac5644f1c1b250832b6b7","slug":"railway-personnel-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने वेतन समेत अनेक मांगों को लेकर स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों के संबंध में एक ज्ञापन रेलवे के अधिकारियों को भेजा।
बृहस्पतिवार को नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के लिए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना था कि रेल मंत्रालय की ओर से वेतन बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। जिससे रेलवे कर्मियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों को अपना घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। रेलवे कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को दूर कर वेतन बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा कई मांगों को भी जल्द पूरा करने की चेतावनी रेलवे मंत्रालय को दी। कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो यूनियन चक्का जाम कर देगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर यूनियन के शाखा अध्यक्ष पीके सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वीके गुप्ता, शाखा सचिव दशरथ पासवान, ऋषिपाल सिंह, विक्रम सिंह, सतीश, सोमपाल, आरसी शर्मा, एसके शर्मा, श्यामवीर मीणा, पंकज, जयकुमार, फारुख, आशाराम, हेमराज, रमेशपाल आदि मौजूद रहे।
उधर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे बोर्ड की तानाशाही के विरोध में रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, अधिकारी विश्राम गृह तक जुलूस निकाला। इस दौरान शाखाध्यक्ष सुबान खान, शाखा सचिव केके सक्सेना, अभेष शर्मा, अब्दुल मलिक, मोहम्मद याकूब, कोठारी लाल मीणा, कुंवर सिंह, प्रेमचंद, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे।