फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Railway gates remained closed throughout the day, movement affected

दिनभर बंद रहा रेलवे फाटक, आवाजाही रही बंद

Fri, 15 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Railway gates remained closed throughout the day, movement affected
लक्सर-देहरादून रेलमार्ग पर बहादरपुर रेलवे फाटक रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बंद रहा। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा और लंबा चक्कर लगाते हुए लक्सर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल की लक्सर-देहरादून ब्रांच लाइन रेलवे मार्ग पर स्थित गेट नंबर-3 सी पर रेलवे लाइन की मरम्मत का काम शुक्रवार को शुरू हुआ। काम शुरू होने की वजह से रेलवे फाटक को सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद रखा गया। इस कारण लोगों को सड़क मार्ग पर आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क से गुजरने वाले वाहनों को लक्सर, भूरनी, कुआंखेड़ा होते हुए रुड़की पहुंचना पड़ा। इसी तरह लक्सर आने-वाले वाहन भी इसी मार्ग से लक्सर पहुंचे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) आलोक रंजन ने बताया कि बहादरपुर गेट नंबर-3 पर रेलवे लाइन में खराबी आ गई थी। इसके कारण मेंटेनेंस के लिए फाटक बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed