फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee: Railway cleaning staff beaten up by e-rickshaw drivers, uproar

Roorkee: साफ सफाई को लेकर हुआ विवाद, रेलवे के सफाई कर्मचारी को ई-रिक्शा चालकों ने दौड़ाकर पीटा

Mon, 21 Apr 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 06:53 PM IST
सार

सोनू रुड़की रेलवे स्टेशन पर अस्थाई सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है। रविवार की सुबह वह रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई कर रहा था। इस बीच उसने ई-रिक्शा चालकों से रिक्शा हटाने की बात कही। इस पर रिक्शा चालकों ने उसकी एक नहीं सुनी।

विज्ञापन
Roorkee: Railway cleaning staff beaten up by e-rickshaw drivers, uproar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई करते समय ई-रिक्शा हटाने की बात कहने पर रिक्शा चालकों ने सफाई कर्मचारी से गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर रिक्शा चालकों ने सफाई कर्मचारी से मारपीट कर दी। इस बीच चालकों ने सफाई कर्मचारी को दौड़ाकर पीटा। मारपीट के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार हो गए। वहीं, गुस्साए सफाई कर्मचारी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस रिक्शा चालकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी सोनू रुड़की रेलवे स्टेशन पर अस्थाई सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है। रविवार की सुबह वह रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई कर रहा था। इस बीच उसने ई-रिक्शा चालकों से रिक्शा हटाने की बात कही। इस पर रिक्शा चालकों ने उसकी एक नहीं सुनी। इस पर सोनू खुद ही रिक्शा हटाने लगा। आरोप है कि इस पर रिक्शा चालकों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर सोनू को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच सोनू ने भागने का प्रयास किया तो रिक्शा चालक उसे दौड़ाकर पीटते रहे।
विज्ञापन


Haridwar: गश्त के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हरियाणा के एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे तो उनसे पहले ही चालक रिक्शा लेकर फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी मौके पर जमा हो गए और एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे। कर्मचारियों ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत किया। मामले में सोनू की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साथ ही रिक्शा चालकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed