{"_id":"6ac0eccf72d356ff04099e64","slug":"raids-conducted-in-kaliyar-230-kg-of-buffalo-meat-seized-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-161919-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कलियर में छापे मारे, 230 किलो भैंसवंशीय मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कलियर में छापे मारे, 230 किलो भैंसवंशीय मांस बरामद
Sat, 03 Oct 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
- घटनास्थल से पशु कटान के उपकरण भी मिले, दो आरोपी मौके से फरार
पिरान कलियर। गोकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम ने शनिवार को कलियर में छापे मारकर 230 किलोग्राम भैंसवंशीय मांस बरामद किया। इसी के साथ ही घटनास्थल से पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार दरगाह इमाम रोड, वार्ड-एक क्षेत्र में एक घेर में अवैध रूप से पशु कटान किए जाने की सूचना पर छापा मारा गया। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद दो व्यक्ति मांस और उपकरण छोड़कर भाग निकले। तलाशी के दौरान 230 किलो भैंसवंशीय मांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने फरार आरोपी आजाद निवासी पिरान कलियर और मोबीन निवासी कस्साबान, ज्वालापुर के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।