{"_id":"66f8445454770102840d61c4","slug":"raid-on-private-hospitals-one-hospital-sealed-one-fined-rs-2-lakh-roorkee-news-c-5-1-drn1027-513073-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निजी अस्पतालों पर छापा, एक अस्पताल सील, एक पर दो लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निजी अस्पतालों पर छापा, एक अस्पताल सील, एक पर दो लाख जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों व लैबों में छापा मारा। इस दौरान टीम ने एक अस्पताल को सील कर दिया। एक पर दो लाख का जुर्माना लगाया है और एक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा दो लैबों पर भी जुर्माना लगाया गया है।
शुक्रवार रात ईदगाह चौक के पास स्थित माही अस्पताल में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की थी। साथ ही डॉक्टर और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की थी। इस बीच डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गया था। मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को निजी अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इस पर शनिवार को तहसीलदार विकास अवस्थी, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा और सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल के नेतृत्व में टीम में शामिल लेखपाल पंकज राजपूत और अन्य सबसे पहले माही अस्पताल पहुंचे। यहां पर टीम को अस्पताल बंद मिला। इस पर टीम ने अस्पताल को नोटिस दिया है। इसके बाद टीम डायमंड अस्पताल पहुंची और जांच की। इस दौरान टीम को अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले जबकि रिकॉर्ड पूरी तरह से मेंटेन नहीं मिला। इसके अलावा अस्पताल में ऑपरेशन किए गए तीन मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन
इसमें से एक डॉक्टर ने जिस मरीज का ऑपरेशन किया था, उसका सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं था। इस पर टीम ने दो लाख का जुर्माना लगाया है। इसके बाद टीम ग्लोबल अस्पताल पहुंची और जांच की। जांच में अस्पताल में दस्तावेज नहीं मिले जबकि डॉक्टर भी नहीं मिले। इस पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इस बीच टीम ने मैक्स अस्पताल को बंद कराया और दस्तावेज पेश करने की बात कही। दौरान टीम ने गर्ग लैब और मेडविन लैब पर छापा मारा। अनियमितताएं मिलने पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा मेडविन अस्पताल को नोटिस जारी कर तलब किया है। एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।