{"_id":"57eea87c4f1c1bcc095749e8","slug":"raid-against-shopkeeper-who-are-selling-fake-paint","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली पेंट बेचे जाने की सूचना पर दुकानों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली पेंट बेचे जाने की सूचना पर दुकानों पर छापे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली पेंट बेचे जाने की सूचना पर एक कंपनी के अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ दुकानों पर छापे मारे। छापे के दौरान पुहाना स्थित एक दुकान पर नकली पेंट के डिब्बे मिले हैं। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। साथ ही नकली पेंट के डिब्बे भी जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन शुरू हो जाने से लोग अपने घरों की रंगाई पुताई में जुट गए हैं जिससे पेंट आदि की डिमांड बढ़ गई है। इसे देखते हुए नकली पेंट का धंधा करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए हैं। कुछ दुकानदारों द्वारा नकली पेंट बेचे जाने की सूचना पर शुक्रवार को एशियन पेंट के जरनल मैनेजर राजीव सक्सेना ने पुलिस टीम को साथ लेकर रुड़की में दो दुकानों पर छापे मारे। इसके अलावा पुहाना स्थित एक पेंट की दुकान पर भी छापा मारा गया।
विज्ञापन
पुहाना में एक दुकान से नकली पेंट के 14 डिब्बे बरामद हुए हैं। दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही बरामद किए गए नकली पेंट के डिब्बे भी जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन