फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Putting the brakes on the actions of panchayats

पंचायतों के कार्यों पर लगा ब्रेक

Sat, 07 Jan 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sat, 07 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रस्ताव एवं बजट होने के बावजूद ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर आचार संहिता का ब्रेक लग गया है। अब कोई भी ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र में नया काम नहीं करवा पाएंगे। इसके निर्देश प्रधानों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की 308 ग्राम पंचायतों को राज्य एवं 14वें वित्त की दूसरी किस्त के तहत करोड़ों रुपये का बजट जारी किया गया था। इनके खातों में पिछले माह ही बजट भेज दिया गया था। इससे कुछ प्रधानों ने तो विकास कार्य शुरू कर दिए थे लेकिन, अधिकतर कोई कार्य शुरू नहीं करवा पाए। चार जनवरी को आचार संहिता लगने से प्रधानों की तैयारियां धरी रह गईं। अब चुनाव संपन्न होने के बाद ही पंचायतों में सीसी सड़कें, हैंडपंप, नाली-नालियों आदि के निर्माण कार्य शुरू हो पाएंगे। यदि इस दौरान कहीं काम होता पाएगा तो संबंधित ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


जिन ग्राम पंचायतों में आए बजट से प्रधान काम नहीं करवा पाए हैं। वह अब आचार संहिता लगे रहने तक कोई काम नहीं करवा पाएंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधानों को निर्देश दे दिए गए हैं। यदि किसी ग्राम पंचायत में कहीं काम होने की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखवीर सिंह चौहान, एडीओ पंचायत, रुड़की


आचार संहिता के बाद मिलेगा मुआवजा
आचार संहिता लगने पर अब तहसील प्रशासन को किसी भी प्रकार का बजट नहीं मिल पाएगा। ऐसे में तहसील के करीब तीन हजार बाढ़ पीड़ित किसानों को बरबाद फसलों के मुआवजे के लिए अब नई सरकार बनने तक का इंतजार करना होगा।

जुलाई माह में सोलानी, पथरी आदि नदियों के उफनने से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। प्रदेश सरकार ने क्षेत्र का हवाई दौरा करते हुए किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की थी। तहसील प्रशासन को सर्वे कर मुआवजे राशि देने का कार्य दिया गया था। तहसील प्रशासन अभी तक 80 लाख रुपये के चेक किसानों को बांट चुका है लेकिन, अब भी तीन हजार किसानों को मुआवजे नहीं दे पाया है। इनके लिए प्रशासन ने करीब तीस लाख रुपये की मांग भी जिले से की थी लेकिन, चुनाव आचार संहिता लगने पर अब किसानों को मुआवजे के लिए इंतजार करना होगा। नई सरकार अस्तित्व में आते ही किसानों के लिए बजट जारी हो पाएगा। तहसीलदार गोपाल सिंह चौहान का कहना है आचार संहिता से पहले जिला प्रशासन से बजट की मांग की थी, लेकिन बजट नहीं मिला। अब चुनाव के बाद बजट मिल पाएगा।

आवास के सपने को लगा झटका
 अपने आवास के सपने को पूरा होने में अभी समय लगेगा। चुनाव आचार संहिता के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किया जा रहा सर्वे कार्य ठिठक गया है। अब यह कार्य 15 अप्रैल के बाद शुरू हो पाएगा।
जिन लोगों के पास घर नहीं है और वह किराए आदि के मकानों में रहते हैं ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किफायती आवास दिए जाने थे। योजना को लेकर लोग उत्साहित भी हैं। नगर निगम की ओर से योजना को लेकर सर्वे कराया जा रहा था। घर-घर जाकर सर्वे टीम योजना की जानकारी लोगों को दे रही थी। साथ ही फार्म आदि का वितरण भी किए जा रहे थे लेकिन, अब इस कार्य को झटका लग गया है। आचार संहिता के कारण योजना के तहत चल रहे सर्वे कार्य को स्थगित कर दिया है। अब दुबारा सर्वे 15 अप्रैल के बाद होगा। इसके बाद ही लोगों को योजना के तहत ऋण आदि मिल पाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जा रहा सर्वे कार्य अभी रोक दिया गया है। आचार संहिता के कारण इसे रोका गया है। अब यह कार्य 15 अप्रैल के बाद शुरू होगा। योजना के तहत तीन वार्डों का सर्वे हो चुका था।
वरुण मल्होत्रा, प्रबंधक, नगर परियोजना, नगर निगम रुड़की।

वाल्मीकि समाज का प्रत्याशी घोषित करने की मांग
रुड़की (ब्यूरो)। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नव युवक संघ की ओर से जिले की तीन सुरक्षित सीटों में से एक सीट पर वाल्मीकि समाज का प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है। मकतूलपुरी में सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस में वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ता मेहनत से काम कर रहे हैं लेकिन, चुनाव के समय सभी पार्टियां वाल्मीकि समाज की उपेक्षा करती रही है। बैठक में नानक चंद गंभीर, देशराज, रामेश्वर प्रसाद, विनोद श्रेय, आनंद स्वरूप, धन प्रकाश, राजीव घाघट एवं संजीव आदि मौजूद रहे।

लीथो प्रेस में आज होगा काम
 चुनाव कार्य की छपाई के चलते उत्तराखंड राजकीय मुद्रणालय (लीथो प्रेस) में आज रविवार का साप्ताहिक अवकाश स्थगित कर दिया गया है। अन्य कार्यदिवस की तरह कार्यालय में काम होगा।

लीथो प्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन सामग्री की छपाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। संस्थान के अपर निदेशक सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन ने निर्वाचन सामग्री की छपाई का कार्य समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी संस्थान को दी है। संस्थान अधिकारी और कर्मचारी इसे पूरा करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी का साप्ताहिक अवकाश स्थगित कर दिया गया है। वह अवकाश सुरक्षित रहेगा। इस अवकाश को बाद में दिया जाएगा।

मुआवजे के लिए ज्ञापन
किसान महेंद्र, आशु, रामबीर, कर्मसिंह, जयकुमार आदि ने डीएम हरबंस सिंह चुघ को पत्र भेजकर पिछले साल नष्ट हुई गेहूं की फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि एक साल बीतने के बाद भी दैवी आपदा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला है।


लंढौरा में आज भाजपा की बैठक
कस्बे में आज रविवार को दो कार्यक्रम होंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय हुए भाजपाई एक ओर महिलाओं को सम्मानित करेंगे। दूसरी ओर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। खानपुर विधानसभा चुनाव संयोजक मनोज नायक ने बताया कि ढंडेरा में नीमा देवी स्कूल में आयोजित बैठक में महिला सम्मान समारोह किया जाएगा। रंगमहल में भाजपाइयों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें देवयानी सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed