फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Punjab Police reopens medical stores

पंजाब पुलिस ने फिर खंगाले मेडिकल स्टोर

Fri, 28 Apr 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर Updated Fri, 28 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
जालंधर पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर कलियर और भगवानपुर क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे, लेकिन कोई प्रतिबंधित दवा नहीं मिली। पुलिस की इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही। कई विक्रेता दुकानें बंद करके गायब हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जालंधर (पंजाब) के एक थाने की पुलिस टीम एसआई गगनदीन शेखों के नेतृत्व में कोतवाली रुड़की पहुंची। टीम के साथ एक महिला भी थी। हालांकि उसके बारे में टीम ने कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन माना जा रहा है कि नशे की दवा बेचने और उनकी तस्करी करने के मामले में महिला जुड़ी हो सकती है। पंजाब पुलिस ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस, कलियर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार के साथ कलियर में कुछ मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। हालांकि छापे के दौरान मेडिकल स्टोर्स पर कोई प्रतिबंधित दवा नहीं मिल पाई। टीम को एक मेडिकल स्टोर को लेकर कुछ सूचनाएं थी, लेकिन जब टीम वहां पहुंची तो वह बंद मिला। क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर भी कार्रवाई की सूचना होने की सूचना पर बंद रहे। पंजाब पुलिस ने यह नहीं बताया कि वह किस मामले और किसकी तलाश में यहां आए थे। ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


आठ को भी की थी कार्रवाई
आठ अप्रैल को भी जालंधर पुलिस ने कलियर के मेडिकल स्टोर पर छापे मारकर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान पांच मेडिकल स्टोर सील किए थे। जबकि दो मेडिकल स्टोर पर नशे की दवा मिलने पर उनके स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मेडिकल स्टोर स्वामी आसिफ निवासी मुकर्रबपुर को पुलिस अपने साथ ले गई थी। वह इस समय पंजाब की जेल में बंद है। जबकि अहतसाम निवासी बुढाहेड़ी के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत कलियर थाने में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed