फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Public disillusioned with BJP: Jatav

बसपा सरकार में आई तो कृषि कानून लागू नहीं होने देंगे

Sat, 16 Oct 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Public disillusioned with BJP: Jatav
लंढौर में आयोजित बसपा कैंप कार्यालय के उद्घान पर विचार रखते वक्ता। - फोटो : ROORKEE
बसपा के प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर जनता को छला है। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है। अगर वर्ष 2022 में बसपा की सरकार उत्तराखंड में बनी तो तीनों कृषि कानून प्रदेश लागू नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने ढंडेरा में बसपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने झूठे वादे कर जनता को ठगने का काम किया था। इसका जवाब देने के लिए जनता को अगले चुनाव का इंतजार है। जनता ने इस बार इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। यदि बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में आई तो तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर को रुड़की में आयोजित होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद संबोधित करेंगे। उन्होंने रैली में बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल बावरा, तेलूराम कुशवाहा, चंद्रपाल सिंह, प्रदीप सैनी, सोमपाल सिंह, पप्पू, प्रवीण चौधरी, अनिल, मुकेश तेजवान, पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed