{"_id":"56feb9e14f1c1b1c3ef00105","slug":"protest-will-be-over-until-roll-back-of-excise-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज ड्यूटी खत्म होने तक होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज ड्यूटी खत्म होने तक होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबारियों का शुक्रवार को भी सिविल लाइंस में धरना जारी रहा। साथ ही एक्साइज ड्यूटी वापस होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया। दिनभर धरने के बाद शाम को एक सराफा की दुकान खुलने पर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। रात तक पुलिस की सुरक्षा में तनिष्क शोरूम खुला रहा जबकि अन्य सराफा व्यापारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
रुड़की सराफा एसोसिएशन की ओर से सिविल लाइंस स्थित तनिष्क शोरूम के बाहर कई दिनों से धरना दिया जा रहा है। शुक्रवार को धरने के बाद जैसे ही लोग वहां से गए तो शाम के समय शोरूम खोल दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय चौहान सहित अन्य सराफा व्यापारी वहां जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
तनिष्क शोरूम संचालक का कहना है कि कंपनी ने दुकान खोलने के निर्देश दिए हैं जबकि दूसरी ओर सराफा व्यापारी किसी कीमत पर दुकान खुलने देने को राजी नहीं हुए। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में दुकान खुली रही। मालूम हो कि पिछले एक माह से सराफा कारोबारियों का आंदोलन चल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। इस मौके पर विनोद कुमार, ओमप्रकाश, अनिल कारवाल, पवन कुमार, अनुज जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन