{"_id":"5df91f6b8ebc3e87f34d79c9","slug":"procession-in-protest-against-citizenship-amendment-act-roorkee-news-drn329698356","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में जुलूसों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में जुलूसों पर नजर
विज्ञापन
रुड़की। देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने पर जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शहर से लेकर देहात तक विरोध और प्रदर्शन तो नहीं हो रहा है, इस पर पुलिस नजर रखे हुए है। वहीं, पुलिस अधिकारियों की ओर से लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।
देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विरोध प्रदर्शन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग की ओर से गोपनीय तरीके से उन लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, जो लोग विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं या फिर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं। पुलिस अधिकारी भी शहर से लेकर देहात के हालातों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। खुफिया विभाग ऐसे लोगों को चिह्नित कर रहा है, जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अधिनियम के विरोध में जुलूस निकालने को लेकर शहर से देहात तक कई संगठनों ने पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी। इस पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाकर कोई भी जुलूस न निकालने की बात कही। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।