फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Process of election of delegates started in sugarcane committee

गन्ना समिति में डेलीगेस्ट्स के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Sun, 26 Jun 2022 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Process of election of delegates started in sugarcane committee
तीन साल बाद इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति में अध्यक्ष, डायरेक्टर और डेलीगेट्स कीचुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन अधिकारी ने डेलीगेट्स के लिए होने वाले चुुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार 29 जून को अनंतिम मतदान सूची का प्रकाशन हो रहा है। चुनाव के लिए 13 जुुलाई की तारीख तय हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में अंतिम बार इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति में डेलीगेट, डायरेक्टर और अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। वर्ष 2019 में कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था। वर्ष 2017-18 का भुगतान नहीं होने के चलते गन्ना विकास समिति से जुड़े करीब 2900 किसान डिफाल्टर हो गए थे। ऐसे में वे चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

अब करीब तीन साल बाद कोर्ट के आदेश के बाद गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने समिति में शामिल डायरेक्टर निर्वाचित क्षेत्रों और इन क्षेत्रों में शामिल ग्राम सभाओं के नामों का अनंतिम प्रकाशन कर चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सबसे पहले डेलीगेट्स के चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए एसडीएम भगवानपुर वैभव गुप्ता को चुनाव निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार डेलीगेस्ट्स चुनाव के लिए मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन गन्ना समिति इकबालपुर में 29 व 30 जून को किया जाएगा। इसके बाद एक जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अन्य प्रक्रिया के बाद छह जुलाई को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर मतदान 13 और 14 जुलाई को होगा। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकायादार सदस्य नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि यदि किसी सदस्य किसान पर विभाग का बकाया होगा तो वह चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर सकता है। वहीं 200 रुपये शुल्क जमा करना भी अनिवार्य है। शुल्क जमा किए बिना भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाएगा। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया चुनाव के दौरान यदि दो उम्मीदवार बराबर मत प्राप्त करते हैं तो बाद में उनका चुनाव पर्ची के माध्यम से किया जागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed