फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Primary Teachers' Association protests office affiliation

Roorkee News: कार्यालयों में संबद्धता पर प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन का विरोध

Sun, 01 Mar 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 01 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Primary Teachers' Association protests office affiliation
- संगठन ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

शिक्षकों को कार्यालयों में अटैच करने पर भड़की प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन
मंगलौर। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (ब्लॉक इकाई नारसन) ने विकास खंड में शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों से हटाकर कार्यालयों में संबद्ध किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने इसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 27 का उल्लंघन बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है जिससे विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। संगठन ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षकों को केवल जनगणना, आपदा राहत और चुनाव ड्यूटी में ही लगाया जा सकता है। एसोसिएशन ने जिला परियोजना अधिकारी को भी पत्र भेजकर कार्यालयों में संबद्ध सभी शिक्षकों को तत्काल मूल विद्यालयों में कार्यमुक्त करने तथा नियमों के विरुद्ध आदेश देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया कि कार्यालयों में पहले से पर्याप्त लिपिकीय व आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं ऐसे में शिक्षकों की तैनाती अनुचित है। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद शर्मा सहित सुशील सैनी, शरद शर्मा, मुकेश सैनी, रविन्द्र शर्मा, केएस राठौर, रविन्द्र कुमार और बृजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed