फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Price hiked again on Bhagwanpur toll tax

भगवानपुर टोल टैक्स पर फिर बढ़े दाम

Tue, 29 Mar 2022 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Price hiked again on Bhagwanpur toll tax
क्षेत्र के टोल प्लाजा पर एक महीने में दूसरी बार फिर रेट बढ़ा दिए गए हैं। इस बार टोल फीस में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि छूट के दायरे में आने वाहन स्वामियों को आईडी दिखाकर पहले की तरह निशुल्क पास दिया जाता रहेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भगवानपुर के समीप टोल प्लाजा बना हुआ है। टोल प्लाजा शुरू होने के दौरान यहां वाहन संचालकों से कम फीस ली जाती थी। इसके बाद धीरे-धीरे फीस बढ़ाई जाने लगी। इसके विरोध में कई बार स्थानीय लोगों के साथ ही ट्रांसपोर्ट संचालकों ने भी धरना-प्रदर्शन किया। उसके बाद टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों के लिए फीस निशुल्क कर दी गई थी हालांकि इससे ट्रांसपोर्टरों को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। इसके बाद इसी महीने टोल फीस में बढ़ोतरी की गई थी। अब एक बार फिर टोल फीस में पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। टोल मैनेजर मुकेश चौधरी ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश पर नियमानुसार टोल टैक्स बढ़ाया गया है। अब कार से 45 रुपये की जगह 50 रुपये, बड़े वाहनों से 75 की जगह 80 रुपये, ज्यादा बड़े वाहनों को 165 रुपये के बजाय 170 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed