फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Preparation of Ration Distribution from Mobile App

मोबाइल ऐप से राशन वितरण की तैयारी

Fri, 28 Apr 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 28 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कालाबाजारी रोकने के लिए बायोमैट्रिक मशीनों के बजाय मोबाइल ऐप से उपभोक्ताओं को राशन वितरण की तैयारी की जा रही है। बायोमैट्रिक मशीनों के महंगे होने से खाद्य आपूर्ति विभाग विकल्प के रूप में मोबाइल ऐप का प्रयोग करने की सोच रहा है। इससे सस्ते बजट में बायोमैट्रिक जैसी व्यवस्था भी लागू हो जाए और खर्च भी अधिक न हो सके।      

विभिन्न योजनाओं के तहत उपभोक्ताओं को सरकारी दुकानों से सस्ती दरों पर राशन मिलता है, लेकिन डीलर गड़बड़ियां कर उपभोक्ताओं का राशन कालाबाजारी की भेंट चढ़ा देते थे। अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बावजूद सरकारी राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में अब विभाग की ओर से राशन वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ऑनलाइन गेहूं, चावल एवं कैरोसीन वितरण की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उपभोक्ताओं से पूरे परिवार के आधार कार्ड लिए जा रहे हैं। जिससे बायोमैट्रिक मशीन में परिवार का कोई भी सदस्य अंगूठा लगाकर राशन खरीद सके, लेकिन अधिकारियों की मानें तो एक बायोमैट्रिक मशीन की कीमत 25 हजार के आसपास है।
विज्ञापन


इतनी कीमत में न तो डीलर ही मशीन खरीदेंगे और न ही विभाग के पास इतना बजट है। इसको देखते हुए विभाग की ओर से मोबाइल ऐप में बायोमैट्रिक मशीन का सॉफ्टवेयर  डाउनलोड कर राशन वितरण करने का रास्ता निकाला जा रहा है। राशन डीलर अपने स्मार्ट फोन में बायोमैट्रिक मशीन का ऐप डाउनलोड कर मोबाइल में अंगूठा लगवाकर राशन बांटे सकेंगे। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि योजना को शासन से स्वीकृति मिल गई तो मई माह से इसका प्रयोग भी शुरू करा दिया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed