{"_id":"062d7ba1bae819bbac1b86f54ec0be38","slug":"pradeep-selected-for-to-get-honour-of-e-global-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-ग्लोबल इंटरनेशनल अवार्ड के लिए प्रदीप का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-ग्लोबल इंटरनेशनल अवार्ड के लिए प्रदीप का चयन
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी क्षेत्र में दिए जाने वाले ई-ग्लोबल इंटरनेशल अवार्ड के लिए रुड़की के प्रदीप नेगी का चयन हुआ है। इस अवार्ड के लिए पूरे विश्व से छह शिक्षकों को चुना गया है। जिसमें प्रदीप नेगी सहित चार भारतीय शिक्षकों के नाम शामिल हैं।
भारती ग्लोबल फाउंडेशन एवं बसु मेमोरियल अवार्ड शिक्षा सांस्कृतिक कला समिति बड़सर (हिमाचल) की ओर से देश, विदेश एवं राज्य स्तर पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ कर दिखाने वाले अध्यापकों, स्टूडेंट्स एवं स्कूलों को यह अवार्ड दिया जाता है। अवार्ड के लिए पूरे विश्व से 14 प्रतिनिधि चुने गए हैं। जिसमें शिक्षक वर्ग में चार शिक्षक भारतीय हैं। उनमें भी दो शिक्षक उत्तराखंड के हैं। प्रदीप नेगी और रामप्रसाद।
प्रदीप नेगी बीएचईएल हरिद्वार स्थित राजकीय इंटर कालेज मेें अध्यापक हैं। वह रुड़की स्थित अशोक नगर ढंडेरा में रहते हैं। प्रदीप नेगी को यह अवार्ड मार्च के प्रथम सप्ताह में हिमाचल के हमीरपुर में दिया जाएगा। प्रदीप नेगी दोनों पांव से विकलांग हैं। लेकिन उनकी कड़ी मेहनत के आगे उनकी यह विकलांगता अड़चन नहीं बन पाई। प्रदीप नेगी स्कूल में ड्यूटी के बाद वह ऑनलाइन, छात्रों के सवालों को हल कराते हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने अपनी वेब साईट और ब्लॉग भी बनाया है। ऑनलाइन तथा ईमेल के माध्यम से विषय से संबंधित प्रश्नों को हल करने के तरीके छात्रों को बताते हैं। उनकी दक्षता जानने के लिए ऑनलाइन टेस्ट भी लेते हैं। इसके अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विद्यालयों के छात्रों को अन्य विद्यालयों के अध्यापकों तथा विषय विशेषज्ञों से शिक्षा दिलाने का भी प्रयास करते हैं। उन्होंने राज्य के शिक्षकों के लिए आईसीटी प्रशिक्षण के लिए कई मॉडल तैयार किए हैं। वर्तमान समय में वह भारत के साथ कई अन्य देश जैसे बांग्लादेश, चीन, श्रीलंका आदि देशों में वर्चुअल शिक्षा दे रहे हैं। इसके लिए कई ई-केंन्टेंट बनाए हैं।
विज्ञापन
प्रदीप नेगी को वर्ष 2014 में आईसीसी के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2014 में गूगल द्वारा सर्टिफाइड टीचर अवार्ड, माइक्रोसॉफ्ट टीचर अवार्ड 2006, माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेशल अवार्ड-2007 एवं आईटी शिक्षक अवार्ड 2003,2005 एवं 2006 भी मिल चुका है।