फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Power is the key to social change: Anand

सामाजिक बदलाव के लिए सत्ता की चाबी होना जरूरी: आनंद

Sun, 24 Oct 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Power is the key to social change: Anand
रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान लोगों का अभिवादन करत - फोटो : ROORKEE
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सबसे पहले युवाओं की हिस्सेदारी 50 फीसदी जरूरी है। सामाजिक बदलाव के लिए सत्ता की चाभी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस ने साठ वर्ष केंद्र में राज किया और हमेशा अनुसूचित जाति, शोषितों एवं वंचितों का रास्ता रोकने का काम किया। भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है। वह बाबा साहब के सपनों को कुचलने का प्रयास कर रही है। रविवार को वह नेहरू स्टेडियम में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेेलन में मंच पर पहुंचे बसपा नेताओं ने सबसे पहले भीमराव आंबेडकर और काशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान दिया तो कांशीराम ने आंदोलन से समाज में नई जान फूंकी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने डॉ. आंबेडकर और कांशीराम के आदर्शों पर चलते हुए संघर्ष किया और अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी पार्टी ने महिलाओं को सम्मान, युवाओं को रोजगार और व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए कुछ नहीं किया। उत्तरप्रदेश में मायावती सरकार में सभी को सम्मान मिलता था। शोषण करने वाले लोग उनसे डरते थे।
विज्ञापन

भेदभाव की राजनीति कर रही कांग्रेस और भाजपा का एक ही एजेंडा है कि किसी भी तरह बसपा को सत्ता से बाहर रखना। आकाश आनंद ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में लगातार अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं की जुबान बंद है। उत्तराखंड में भी ओलंपिक खिलाड़ी खिलाड़ी का अपमान हुआ। भाजपा लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। किसान 13 महीने से सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि कुछ लोग बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन बसपा कार्यकर्ताओं की नशों में नीला रंग दौड़ रहा है। इस बार उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन होगा और हरिद्वार जिले से इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अलग अलग संगठन बनाकर बसपा को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन बसपा राष्ट्रीय स्तर की तीसरे नंबर की पार्टी है। यह और मजबूत होकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि आंबेडकर संविधान सभा के सदस्य हों, लेकिन अंग्रेजों के कहने पर उन्हें शामिल किया गया। फिर वह अपनी काबिलियत के दम पर संविधान सभा के अध्यक्ष बने और दबे-कुचले लोगों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उत्तरप्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। पार्टी हरिद्वार की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने की। योगेश कुमार ने आकाश आनंद की पेंटिंग उन्हें भेंट की। इस मौके पर प्रदीप जाटव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम, पूर्व विधायक शहजाद, खानुपर विधानसभा प्रभारी रविंद्र पनियाला, आदित्य ब्रजवाल, सरवत करीम अंसारी, मदनलाल, मुकर्रम अली, पूर्व विधायक हरिदास, सूजरमल, एसपी सिंह समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कइयों ने ग्रहण की बसपा की सदस्यता
कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व दर्जाधारी दर्शनलाल शर्मा, पद्म कुमार समेत कई कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा कि भाजपा सरकार में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। प्रदेश के लोग सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। इस बार चुनाव में बसपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। प्रदेश में संगठन को मजबूत किया जाएगा। निष्ठावान और संगठन की रीति-नीति में विश्वास करने वालों को ही सदस्यता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed