फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Posting a video of a gun on social media proved costly for the young man

Roorkee News: सोशल मीडिया पर तमंचे का वीडियो डालना युवक को पड़ा महंगा

Sat, 13 Sep 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Posting a video of a gun on social media proved costly for the young man
रुड़की। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। वीडियो में युवक अपने प्रतिद्वंद्वियों को गालियां देते और उन्हें धमकाता भी नजर आ रहा था।
विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की होड़ में कई युवा आपत्तिजनक कंटेंट और नियमों का उल्लंघन कर वीडियो अपलोड कर रहे हैं। इसी बीच रुड़की कोतवाली पुलिस को एक वीडियो मिली जिसमें मोहम्मद माजिद उर्फ सुच्चा निवासी ग्राम जलालपुर तमंचा लेकर वीडियो बना रहा था। वीडियो पर कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, कांस्टेबल प्रदीप भंडारी और दिनेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात नंदा कॉलोनी के पास से माजिद को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में माजिद ने स्वीकार किया कि करीब एक माह पूर्व उसका गांव जलालपुर के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बदला लेने और उन्हें डराने के इरादे से उसने तमंचा रखा और वीडियो बनाकर प्रसारित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed