फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Portal will guide police to court

पुलिस से अदालत तक इंसाफ की राह बनाएगा पोर्टल

Mon, 24 Apr 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Mon, 24 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आईआईटी वैज्ञानिक और उनके अधिवक्ता बेटे ने मिलकर सॉफ्टवेयर आधारित एक ऐसा वेब पोर्टल तैयार किया है जो किसी भी इंसान के साथ घटित आपराधिक घटनाओं के तहत उस पर लगने वाली कानूनी धाराओं की सटीक जानकारी देगा। ऐसे में पुलिस की ओर से यदि कम या ज्यादा अथवा गलत धाराएं लगाई गई हैं तो आप साफ्टवेयर की मदद से इसका पता लगा सकेंगे। इससे पुलिस से लेकर अदालत तक न्याय की राह आसान हो सकेगी। अब तक सबसे एडवांस तकनीक से तैयार साफ्टवेयर की मदद से जल्द वेब पोर्टल लांच करने की तैयारी है।

आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक प्रो. कमल जैन और उनके नेत्रहीन बेटे अर्पित जैन ने कानून को रोशनी दिखाने की ठानी और एक साफ्टवेयर बेस्ड वेब पोर्टल तैयार किया। यह पोर्टल आपराधिक घटनाओं के चलते लगने वाली धाराओं के बारे में सटीक जानकारी देता है। अर्पित ने दिल्ली के नामचीन इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट से कानून की पढ़ाई में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। आंखों की रोशनी न होने के बावजूद अपने वैज्ञानिक पिता और मां के सहयोग से अर्पित ने सभी कक्षाओं की पढ़ाई उच्च श्रेणी में पास की। अर्पित ने बताया कि बचपन से उनकी इच्छा आम आदमी के लिए कंप्यूटर साफ्टवेयर के जरिए कानून की जानकारी देना था। जिसे उन्होंने अपने पिता के सहयोग से पूरा कर लिया है। साफ्टवेयर आधारित इस वेब पोर्टल को वर्चुअल एडवोकेट डॉट इन नाम दिया गया है। जल्द इसे आम आदमी के उपयोग के लिए लांच किया जाएगा। उकसे बाद बिना किसी खर्च के लोग कानून की सहायता ले सकेंगे।
विज्ञापन


काग्नेटिव साइंस से साफ्टवेयर समझेगा अर्थ
वैज्ञानिक प्रो. कमल जैन ने बताया कि काग्नेटिव साइंस, कंप्यूटर साइंस में सबसे एडवांस तकनीक है। यह साफ्टवेयर में इस तरह की एप्लीकेशन सुचारु करता है कि वह आपकी भाषा को समझकर अर्थ जुटा सके। यानी पोर्टल पर आपने साधारण भाषा में अपने साथ घटित घटना को भले घुमा फिराकर लिखा हो, लेकिन साफ्टवेयर काग्नेटिव साइंस आधारित तकनीक के जरिए उसका सटीक अर्थ ढूंढेगा और आपको जवाब देगा कि कौन सी आपराधिक धाराएं मुजरिम पर लगेंगी। उनके अनुसार कानून की दुनिया में देश में यह पहली तरह का प्रयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालतों, वकीलों और पुलिस का समय बचेगा
वेब पोर्टल तैयार करने वाले अर्पित का कहना है कि आमतौर पर देखा जाता है कि घटनाओं के बाबत तहरीर में लिखी शिकायत में दिए तथ्यों के आधार पर पुलिस और वकील को धाराओं को ढूंढने और लगाने में खासी माथापच्ची करनी पड़ती है। कई बार धारा गलत हो जाती है तो अदालत में विरोधी पक्ष उसे चुनौती देता है, जिसे बाद में संशोधित करना पड़ता है। यदि शुरू में वेब पोर्टल पर सटीक धाराओं की जानकारी मिल जाए तो बाद में धाराओं के बदलने और जिरह में जाया होने वाले वक्त से बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed