फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pornographic photo of the young man sent to the fianc

युवती के मंगेतर को युवक भेज रहा अश्लील फोटो

Sun, 04 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pornographic photo of the young man sent to the fianc
एक युवती के मंगेतर को उसका पहला मंगेतर उसके अश्लील फोटो मोबाइल पर भेज रहा है। साथ ही युवती से शादी न करने की धमकी दे रहा है। युवती और मंगेतर ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने युवती के पहले मंगेतर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक युवक का कुछ दिन पहले एक युवती से रिश्ता तय हुआ था। दोनों की मंगनी भी हो गई थी। इस बीच दोनों के परिजनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और रिश्ता टूट गया। इस बीच युवती के परिजनों ने उसका दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। मंगेतर का रिश्ता दूसरी जगह तय होने की बात पहले मंगेतर को नागवार गुजरी। उसने युवती के दूसरे मंगेतर का कहीं से मोबाइल नंबर ले लिया और रिश्ता तुड़वाने के किए युवती के अश्लील फोटो उसके मोबाइल पर भेज दिए। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोपी युवक ने मंगेतर को धमकी दी कि यदि उसने युवती से शादी की तो वह फोटो दूसरी जगह वायरल कर देगा। रविवार को युवती और अपने मंगेतर के साथ कोतवाली पहुंची और पहले मंगेतर की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत पर युवक को हिरासत में ले लिया और उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed