{"_id":"68ed425cd1f307c314021318","slug":"police-will-bring-amit-on-b-warrant-in-fraud-case-roorkee-news-c-5-1-drn1027-811318-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: धोखाधड़ी मामले में अमित को बी वारंट पर लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: धोखाधड़ी मामले में अमित को बी वारंट पर लाएगी पुलिस
विज्ञापन
निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद आरोपी को मंगलौर पुलिस पूछताछ के लिए बी वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। आरोपी की फरार पत्नी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहां दंपती ने मंगलौर के पूर्व विधायक के बेटे के साथ 35 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की थी।
मंगलौर के पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के बेटे मोहम्मद आमिर अंसारी ने पुरकाजी थाना क्षेत्र के खेड़की निवासी अमित कुमार व उसकी पत्नी वंदना के खिलाफ निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 35 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तहरीर दी थी। पीड़ित ने तहरीर में रकम वापस मांगने पर अपहरण कराने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था।
वहां पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने से दो दिन पूर्व ही पुरकाजी पुलिस ने 120 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अमित कुमार को दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलौर पुलिस मुजफ्फरनगर जेल में बंद आरोपी अमित कुमार को बी वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस आरोपी की पत्नी वंदना को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। विवेचक कमल कांत रतूड़ी ने बताया कि जेल में बंद आरोपी को बी वारंट पर लाकर उससे पूछताछ की जाएगी।