विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें पैरामिल्ट्री फोर्स, पुलिस अधिकारी शामिल रहे। एसएसपी के निर्देश पर सीओ बीएस चौहान के नेतृत्व में लक्सर में किसान विद्यालय इंटर कॉलेज से फ्लैग मार्च की शुरुआत की गई। फ्लैग मार्च सोसायटी रोड, केशव नगर रोड, गोवर्द्धनपुर रोड, हरिद्वार रोड, मेन बाजार, लोको बाजार, सिमली, रेलवे कालोनी आदि स्थानों से होता हुआ वापस कॉलेज पहुंचा। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या चीज मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि लक्सर क्षेत्र को दो जोन में बांटा गया है। इसमें एक दर्जन सेक्टर बनाए गए हैं और 169 मतदान स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदान स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एसएसआई मनोज सिरोला आदि मौजूद थे।