फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police stopped Harish Rawat who was adamant on going to Libbarheri

Roorkee News: लिब्बरहेड़ी जाने की जिद पर अड़े हरीश रावत को पुलिस ने रोका

Wed, 10 Jul 2024 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police stopped Harish Rawat who was adamant on going to Libbarheri
I
विज्ञापन

IIपूर्व सीएम ने रास्ते पर बैठकर किया मंत्रजाप, पुलिस ने अपने वाहन से भेजा कोतवाली
I
I

I
Iकोतवाली पहुंचते ही पूर्व सीएम के समर्थक भी पहुंचे हवालात, गेट किया बंद
I
Iलिब्बरहेड़ी में मतदान के दौरान हुए बवाल को लेकर देर शाम तक हंगामा जारी रहा। लिब्बरहेड़ी गांव जाने की जिद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने नहर पुल के पास रोक लिया। इस बात को लेकर देर तक नोकझोंक होती रही। इसके बाद हरीश रावत वहीं पर बैठकर मंत्र जाप करने लगे। पुलिस उनको सरकारी गाड़ी में बैठाकर मंगलौर कोतवाली ले आई। यहां पर पूर्व सीएम एवं उनके समर्थकों ने खुद को हवालात में बंद कर लिया और पुलिस प्रशासन पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। काफी देर तक यह मामला चलता रहा। वहीं लिब्बरहेड़ी में हुए बवाल के मामले में एक तहरीर भी पुलिस को दी गई है।
I
I
I
Iलिब्बरहेड़ी में हुए बवाल के बाद शाम साढ़े पांच बजे पूर्व सीएम हरीश रावत, उनके बेटे वीरेंद्र रावत और अन्य नेता लिब्बरहेड़ी गांव की ओर कूच करने लगे। वह पीड़ित परिवार से मिलना चाह रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिसबल ने उनको रास्ते में ही रोक लिया और बताया कि अभी मतदान चल रहा है। पूर्व सीएम गांव जाने की जिद पर अड़े रहे। इसको लेकर पूर्व सीएम समर्थकों एवं पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

I
Iपूर्व सीएम ने कहा कि पुलिस चाहे तो गिरफ्तार कर ले लेकिन वह गांव जाकर ही मानेंगे। इसके बाद पुलिस उनको सरकारी गाड़ी से कोतवाली ने आई। कोतवाली में गाड़ी से उतरते ही पूर्व सीएम अपने समर्थकों के साथ मंगलौर कोतवाली की हवालात में पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए अंदर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से उनको बाहर निकाला। बाहर निकलते ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में 10 जुलाई का दिन काले दिन के रूप में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एकजुटता का परिचय दिया है और चुनाव में हार-जीत अलग है, लेकिन 2027 मेंं इस सरकार को जाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकाजी निजामुद्दीन की भाजपा कार्यकर्ता से हुई बहस
I
Iमंगलौर के एक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के बीच बहस हो गई। काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को पुलिस सुरक्षा दी गई है। वह सुरक्षाकर्मी को लेकर मतदान केंद्र के अंदर जा रहा है। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंचे और वहां पर भी बवाल हुआ। किसी तरह से यहां पर मामला शांत हुआ। इस विवाद का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article