फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police sent the accused in the Mahant Govind Das murder case to jail

Roorkee News: महंत गोविंददास हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

Tue, 22 Sep 2026 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Police sent the accused in the Mahant Govind Das murder case to jail
महंत गोविंददास हत्याकांड में बागपत से गिरफ्तार किए गए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सौरव उर्फ बिट्टू को एसटीएफ ने सोमवार सुबह कनखल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद कनखल पुलिस ने आरोपी से संबंधित लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में कनखल स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम के महंत गोविंददास की हत्या के मामले में सौरव उर्फ बिट्टू लंबे समय से फरार चल रहा था। रविवार को एसटीएफ ने बागपत के टीकरी गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सोमवार सुबह आरोपी को हरिद्वार लाया गया और कनखल कोतवाली में दाखिल किया गया। कोतवाली में पुलिस ने आरोपी से संबंधित आवश्यक दस्तावेजी और कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, महंत गोविंददास हत्याकांड की जांच में छह आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनमें चार आरोपियों को हरिद्वार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सौरव उर्फ बिट्टू और एक अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed