{"_id":"57e95d0f4f1c1b906c57503a","slug":"police-rushed-to-the-notice-of-forced-marriage-of-two-minor-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़कियों की जबरन शादी की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़कियों की जबरन शादी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
लंढौरा क्षेत्र में किशोरियों की जबरन शादी कराए जाने की सूचना ने पुलिस को दौड़ा दिया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच करने पर मामला फर्जी पाया गया। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने पुलिस को झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन
कंट्रोल रुम को सोमवार दोपहर के समय सूचना मिली कि जौरासी जबरदस्तपुर गांव में दो नाबालिग लड़कियों की शादी जबरन कराई जा रही है। इस सूचना को कंट्रोल रूम ने तुरंत वायरलेस सेट से फ्लैश कर दी। तुरंत ही कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस सूचना के आधार पर जौरासी जबरदस्तपुर गांव में पहुंची। वहां पर दो शादियां हो रही थीं, लेकिन जांच करने पर दोनों लड़कियां बालिग पाई गई। पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि शादी उनकी सहमति से ही हो रही है। इसपर पुलिस लौट आई। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने पुलिस को यह झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन