फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police revealed the theft case in scientist's house

वैज्ञानिक के घर हुई चोरी का खुलासा

Mon, 14 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 14 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

एनआईएच वैज्ञानिक के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी आदि चोरी होने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। साथ ही इसकी निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान बरामद कर लिया है। जबकि इसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

सोलानीपुरम निवासी एवं राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की के वैज्ञानिक डा. फारूख आजम 27 अक्तूबर को अपनी पत्नी के साथ कश्मीर स्थित अपनी ससुराल गए हुए थे। छह नवंबर को वापस आए तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से जेवरात, नकदी और डॉलर आदि गायब थे। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस टीम ने खंजरपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम आजम निवासी खंजरपुर बताया। उसने वैज्ञानिक डा. फारूख के घर हुई चोरी करने की घटना को कबूला। उसके बाद इसकी निशानदेही पर एक हार एवं कुछ अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी आजम ने यह भी बताया कि चोरी की घटना को उसने अपने दो अन्य साथी प्रदीप निवासी मुजफ्फरनगर एवं भारत निवासी पंजाब की मदद से अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


दो दिन तक की थी घर की रैकी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तीन नवंबर को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले तीनों ने दो दिन तक घर की रैकी थी। जब घर में कोई चहल-पहल नहीं दिखाई दी तो उन्होंने रात के ढाई-तीन बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी ले गए ज्यादा सामान
रुड़की। जिस चोर को पुलिस ने पकड़ा है। उसने पुलिस को बताया कि चोरी को अंजाम देने के बाद माल का बंटवारा किया गया। उसके साथी प्रदीप और भारत ने नकदी और डॉलर एवं जेवरात आदि रख लिए। उसे मात्र के वल एक हार दिया गया। वह भी आर्टिफिशियल निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed