फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police Record Statement of Teenage Rape Victim

Roorkee News: पुलिस ने दर्ज कराए दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के बयान

Sat, 30 May 2026 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Police Record Statement of Teenage Rape Victim
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में न्यायालय में किशोरी के बयान दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। लक्सर के एक स्कूल में पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया था कि 21 मई को उनकी बेटी स्कूल गई थी। इस दौरान अकौढ़ा गांव निवासी आरोपी युवक ने उसे एक कैफे के पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया।




इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अगले दिन शरीर पर चोट के निशान देख किशोरी की मां के पूछने पर उसने दुष्कर्म की बात बताई थी। आरोपी पर शिक्षकों को भी धमकी देने का आरोप है। मामले में पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने न्यायालय में किशोरी के बयान दर्ज कराए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने किशोरी के मेडिकल परीक्षण के साथ नमूने जांच के लिए फाॅरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) भेज दिए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि न्यायालय में किशोरी के बयान दर्ज कराए गए हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed